बंद करे

आपदा प्रबंधन

चंडीगढ़ में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन विभिन्न प्रकार की आपदाओं के लिए मुस्तैदी के मूल्यांकन हेतु प्रशासक के सलाहकार की अध्यक्षता में किया गया। यह प्राधिकरण शहर में स्थिति का जायजा लेने, नियमित मुस्तैदी की निगरानी तथा संबंधित प्रतिक्रिया प्रणाली में सुधार के सुझाव देने हेतु एक प्रमुख समिति है। यह आपदा की स्थिति में समन्वित बचाव कार्य, मुस्तैदी एवं प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में निम्नलिखित अधिकारी हैं :

अध्यक्ष

संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार

सदस्य

  • गृह सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन
  • वित्त सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन
  • आयुक्त, नगर निगम, चंडीगढ़
  • सचिव, सामाजिक कल्याण, यूटी चंडीगढ़
  • पुलिस महानिरिक्षक, यूटी चंडीगढ़
  • उपायुक्त, सदस्य सचिव

आपदा प्रबंधन योजना दस्तावेज़

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  (वेबसाइट पर जाने के लिए)