बंद करे

राज्य निर्वाचन आयोग

पंजाब नगर निगम नियमावली (चण्डीगढ़ में विस्तार) अधिनियम, 1994 (1994 का अधिनियम संख्या 45) द्वारा संघशासित प्रदेश, चण्डीगढ़ में लागू पंजाब नगर निगम अधिनियम, 1976 के भाग 10 के उप-भाग 1 के अनुसार नगर निगम का चुनाव करवाने और निर्वाचन नामावली तैयार करवाने संबंधी पर्यवेक्षण, निर्देशन एवं नियंत्रण का समस्त कार्य चुनाव आयोग द्वारा किया जाएगा। चुनाव आयोग का गठन दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 के अंतर्गत किया जाएगा और इस खंड के अंतर्गत नियुक्त चुनाव आयोग इस उप-भाग के नियमों के अनुसार कार्य करेगा।

तदनुसार, संघशासित प्रदेश चण्डीगढ़ में राज्य चुनाव आयोग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, नई दिल्ली एवं चण्डीगढ़ का कार्य श्री एस.डी.लहकार, आईएएस (सेवानिवृत्त) की चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति के साथ प्रारंभ हुआ, जिसे चण्डीगढ़ प्रशासन ने अपनी दिनांक 24.09.1994 की अधिसूचना संख्या 4575-UT FII(10)-94/12673 द्वारा अधिसूचित किया। इस आयोग पर होने वाला व्यय संयुक्त रुप से एनसीटी सरकार, दिल्ली एवं संघशासित प्रदेश चण्डीगढ़ द्वारा उनके जनसंख्या अनुपात के आधार पर किया जाता है। चण्डीगढ़ प्रशासन ने आयोग के कार्यालय के लिए न्यू डीलक्स भवन, सैक्टरर-17, चण्डीगढ़ में स्थान आवंटित किया है। संघशासित प्रदेश चण्डीगढ़ में स्थानीय निकायों के चुनाव पर होने वाला समस्त व्यमय चण्डीगढ़ प्रशासन द्वारा किया जाता है। आयोग का मुख्य कार्यालय निगम भवन, कश्मीरी गेट, नई दिल्ली-110006 में स्थित है। हालांकि नगर निगम का कार्यकाल 5 वर्ष है, तथापि संघशासित प्रदेश चण्डीगढ़ में विभिन्न चुनावों की अलग-अलग तिथियां होने के कारण चुनाव कार्य नियमित प्रकृति का है और किसी सदस्य की मृत्यु होने/त्यागपत्र देने अथवा सदन की समाप्ति की स्थिति में चुनाव/ उपचुनाव के कारण आयोग हमेशा व्यस्त रहता है। चुनाव के बाद किए जाने वाले कार्यों में चुनाव याचिकाएं, मुकदमेबाजी, बहुमूल्य चुनाव रिकॉर्ड का रखरखाव, चुनाव पर होने वाले व्यय का समायोजन, चुनाव दस्तावेजों का निपटान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी चण्डीगढ़ से लोन पर ली गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वापस करना, चुनाव नामावली को अद्यतन रखना आदि आदि कार्य शामिल हैं। उपर्युक्त समयबद्ध कार्य करने के लिए चुनाव आयोग को स्वीकृत पदों की अनुपस्थिति में संविदा आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होती है।

चुनाव नामावली तैयार करने तथा विभिन्न निकायों के चुनाव करवाने के लिए राज्य चुनाव आयुक्त चण्डीगढ़ प्रशासन के परामर्श से संघशासित प्रदेश चण्डीगढ़ सरकार के निम्नलिखित अधिकारियों की नियुक्ति करता है:

  • सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी
  • निर्वाचन अधिकारी
  • सहायक निर्वाचन अधिकारी
  • चुनाव प्रेक्षक
  • चुनाव व्यय प्रेक्षक
  • पीठासीन एवं मतदान अधिकारी
  • गणना स्टाफ
  • कलेक्शन सेंटर में चुनाव के बाद वोटिंग मशीन एवं चुनाव दस्तावेज प्राप्त करने वाले कर्मचारी
  • मतदान के प्रेक्षण के लिए मतदान केंद्रों के समूह हेतु सैक्टवर अधिकारी
  • माइक्रो आब्जर्वर
  • संघशासित प्रदेश चण्डीगढ़ में किसी भी चुनाव के समय राज्य चुनाव आयुक्त अपने अधिकारियों एवं सहायक कर्मचारियों के साथ अस्थाेयी तौर पर चण्डीगढ़ में स्थानांतरित हो जाते हैं और चुनाव समाप्त होने तक यहीं रहते हैं।